{"_id":"6aaab6051955c682d00cf5e4","slug":"fgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4731993-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एलिवेटेड रोड पर युवकों और युवतियों में भिड़ंत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एलिवेटेड रोड पर युवकों और युवतियों में भिड़ंत, वीडियो वायरल
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर युवकों और युवतियों में भिड़ंत, वीडियो वायरल
नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड पर युवकों और युवतियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक मिनट के वीडियो में सात लोग दिखाई दे रहे हैं। इनमें तीन युवतियां और चार युवक बताए जा रहे हैं। वीडियो में दो युवतियां एक युवक से हाथापाई करती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ दूरी पर दो युवक भी आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं।
घटना का वीडियो एलिवेटेड रोड की दूसरी ओर खड़े किसी व्यक्ति ने बनाया था। बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। एक्स पर 20 से ज्यादा लोगों ने वीडियो साझा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। एलिवेटेड रोड का यह हिस्सा सेक्टर-49 और फेज-2 थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़ा है। घटना को लेकर दोनों थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र की बात कहती रही। हालांकि सोशल मीडिया पर डीसीपी नोएडा के एक्स हैंडल से इस मामले में जांच की जानकारी दी गई। वीडियो में युवक-युवतियों के नशे में होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।