{"_id":"6810e8fd1fc7ae6c8f000f27","slug":"fgs-grnoida-news-c-23-1-vns1013-60645-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के ध्यानार्थ::::::::: जीबीयू छात्रा के मोबाइल और लैपटॉप को एफएसएल जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के ध्यानार्थ::::::::: जीबीयू छात्रा के मोबाइल और लैपटॉप को एफएसएल जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
(फॉलोअप)
-जीबीयू हॉस्टल में बीए आनर्स पॉलिटिकल साइंस की छात्रा के आत्महत्या किए जाने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के हॉस्टल में बीए आनर्स पॉलिटिकल साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच के लिए ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने छात्रा के मोबाइल और लैपटॉप को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) जांच के लिए भेजा है। डाटा रिकवर होने के बाद पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर के किदवई नगर की वंशिका अरोड़ा (19) ने अपने हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट के तौर पर एक डायरी मिली है। डायरी में आत्महत्या से पहले पांच पन्ने में इसका कारण बताया गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह न अच्छी बेटी बन पाई और ना अच्छी दोस्त। जिसे वह चाहती थी उसने भी उसके साथ धोखा किया है। वह उसे समझ नहीं पाया। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने के कारण मानसिक तनाव के कारण छात्रा ने आत्महत्या की है। इस कारण पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। भले ही परिजन ने मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की है, लेकिन अधिकारियों ने मामले की जांच महिला निरीक्षक को सौंपी है। पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकलवाई हैं। पुलिस को घटना स्थल के पास से छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप मिला है, लेकिन दोनों में ही पासवर्ड लगा होने के कारण पुलिस को मोबाइल का लॉक खोलने में दिक्कत आ रही है। मोबाइल और लैपटॉप के लॉक और पासवर्ड को खुलवाने के लिए पुलिस ने दोनों उपकरणों को जांच के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।