{"_id":"6a26de346cbd679f0f0b790f","slug":"fgds-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7575-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टूटी पाइप लाइन की मरम्मत में हुई लापरवाही, 48 घंटे से सोसाइटी में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टूटी पाइप लाइन की मरम्मत में हुई लापरवाही, 48 घंटे से सोसाइटी में नहीं आया पानी
विज्ञापन
-दो दिन में दो बार फटी पानी की मुख्य पाइपलाइन
- निवासियों का कहना है कि पानी की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की गई है निम्न गुणवत्ता की पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौर यमुना सिटी की 22-डी सोसाइटी में पानी की मुख्य पाइपलाइन बार-बार फटने से निवासियों को लगभग 48 घंटे तक पानी संकट का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन टूटने के बाद रविवार को इसे रिपेयर किया गया था, लेकिन मरम्मत में लापरवाही के कारण पानी चालू करते ही यह फिर लीक हो गई। जिसके कारण सोसाइटी के लोगों को पिछले 48 घंटों से पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 से 6 बजे के आसपास पानी की मुख्य पाइपलाइन फट गई थी, जिसके कारण पूरी सोसाइटी में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 24 घंटे बाद पाइपलाइन को ठीक किया गया, जिसके बाद केवल रात के समय पानी की आपूर्ति हो सकी। सोमवार सुबह एक बार फिर पाइपलाइन फट गई, जिससे पानी संकट दोबारा शुरू हो गया। देर शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। सोसायटी निवासियों का कहना है कि पाइपलाइन में इस्तेमाल किए गए पाइप निम्न गुणवत्ता के हैं, जो पानी के दबाव को सहन नहीं कर पाते और बार-बार टूट जाते हैं। निवासियों ने बताया कि शुरुआती समय में उन्होंने टंकियों में संग्रहित पानी का उपयोग किया, लेकिन लगातार आपूर्ति बाधित रहने के कारण वह भी समाप्त हो गया। लोगों ने मांग की है कि पाइपलाइन की गुणवत्ता की जांच कराकर कमजोर पाइपों को बदला जाए।
रविवार शाम पानी पाइपलाइन ठीक होने के बाद सोमवार की सुबह पानी की मुख्य पाइपलाइन फिर फट गई, जिसके चलते वापस पानी की सप्लाई रोक दी गई। -मनीष कुमार, 22डी सोसाइटी
विज्ञापन
- पहले से ही रखे पानी से अपने दैनिक कार्य किए। पीने के लिए दुकान से पानी की बोतलें खरीदी थीं। -प्रदीप शर्मा, 22डी सोसाइटी
- सोसाइटी में रखरखाव की कमी है, जिसके चलते निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आए दिन सोसाइटी में कोई न कोई परेशानी होती ही रहती है। -सौरभ शर्मा, 22डी सोसाइटी