{"_id":"69f2150f0f33d04c3e03d3e1","slug":"fgds-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6415-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर और जेवर क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं के बाद बुधवार को पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली है।
क्षेत्र में बीते कई दिनों से तेज धूप पड़ रही थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। ऐसे में मंगलवार को सुबह मौसम बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने बीते दिनों तेज धूप और लू चलने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई थी। वहीं मौसम में हुए बदलाव के बाद लोगों से अपील की गई है कि वह लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें और बदले हुए मौसम में भी एहतियात बरतें। दोपहर में अगर घर के बाहर निकल रहे हैं तो धूप से बचाव के सारे इंतजाम रखें। क्योंकि मौसम में हुए बदलाव से वायरल और सर्दी बुखार जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है।