Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgds

Noida News: सपा नेता के समर्थकों की तलाश में पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

Sat, 27 Jun 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
fgds
जिम्स उपद्रव
विज्ञापन

-सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पुलिस कर रही जांच, भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वालों की भी होगी पहचान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिम्स में हुए उपद्रव के मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब साजिश के आरोपी सपा नेता विकास प्रधान के समर्थकों की पहचान के लिए अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों की संलिप्तता के ठोस साक्ष्य मिलेंगे, उन्हें नामजद करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटने वाले आउटसोर्स कर्मियों की गिरफ्तारी से जुड़े सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को पुलिस ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है।
गौरतलब है कि जिम्स में मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे आउटसोर्स कर्मियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को घरबरा गांव निवासी सपा नेता विकास प्रधान और 19 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस का दावा है कि बुधवार रात सपा नेता के समर्थकों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही माहौल बिगड़ा और उपद्रव की घटना हुई। अब जांच के तहत पुलिस यह भी पता लगा रही है कि 15 जून से 24 जून के बीच, जब हड़ताल चल रही थी। सपा नेता और उनके समर्थक कितनी बार जिम्स पहुंचे। इस दौरान उनकी किन-किन लोगों से मुलाकात हुई और उनकी गतिविधियां क्या रहीं।
विज्ञापन

उधर सात आउटसोर्स कर्मियों के जेल भेजे जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से प्रसारित किए जा रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि काम पर लौटने वाले कर्मियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि ड्यूटी पर लौटकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। जिन सात लोगों को नामजद कर जेल भेजा गया है। यदि उनके संबंध में जिम्स के निदेशक की ओर से किसी प्रकार की राहत या कानूनी पहल की जाती है तो नियमानुसार उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed