{"_id":"6af1ebd40cdd2b2598066af7","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4918609-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-रिक्शा की टक्कर से राहगीर की मौत, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-रिक्शा की टक्कर से राहगीर की मौत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- सेक्टर-65 के सहारा कट के पास हुआ हादसा, निजी अस्पताल से सफदरजंग तक चला इलाज
संवाद न्यूज एजेंंसी
नोएडा। सेक्टर-65 स्थित सहारा कट के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से घायल राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर फेज-3 क्षेत्र थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी गयाश अंसारी (39) शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे सेक्टर-65 के सहारा कट के पास मौजूद थे। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गयाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले ओम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद फोर्टिस अस्पताल और वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। सफदरजंग अस्पताल में शनिवार की तड़के करीब ढ़ाई बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।