{"_id":"6a9d6097bde5d9131c0cebcd","slug":"fgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105246-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट में महिला सैन्य अधिकारी से अभद्रता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट में महिला सैन्य अधिकारी से अभद्रता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल पर अभद्रता का लगा है आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र स्थित एडब्ल्यूएचओ गुरजिंदर विहार टाउनशिप में सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल पर अपने ही टावर में रहने वाली एक महिला सेना अधिकारी के साथ लिफ्ट में अभद्रता के मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गुरजिंदर विहार टाउनशिप निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल स्मिता थॉमस दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सेना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 21 अगस्त 2026 को वह अपने पति पवन कुमार भारद्वाज के साथ कार्यालय से घर लौटी थीं। दोनों टावर की लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। तभी लिफ्ट खुलने पर उसमें पहले से मौजूद उसी टावर के फ्लैट निवासी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी सिंह ने बिना किसी बातचीत या उकसावे के अचानक तेज आवाज में चिल्लाना शुरू कर दिया। पीड़िता के पति और अन्य मौजूद लोगों के सामने अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डांटा और नौकरानी कहकर संबोधित किया। इससे पहले आरोपी से उनका कोई व्यक्तिगत परिचय या विवाद नहीं था और यह घटना पूरी तरह जानबूझकर की गई। जिसने एक महिला अधिकारी के रूप में उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में पीड़िता के पति के अलावा टावर पर तैनात सुरक्षा गार्ड ललित शर्मा उर्फ बबी तथा घरेलू सहायिका कविता का भी नाम शामिल है। पीड़िता ने पुलिस से घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।