फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ffdsg

Noida News: फसल बीमा क्षतिपूर्ति के तहत किसानों को मिले 24.71 लाख रुपये

Mon, 04 May 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
ffdsg
फसल बीमा क्षतिपूर्ति के तहत 24.71 लाख रुपये की किसानों के बैंक खातों में भेजी
विज्ञापन

- 10 किसानों को क्षतिपूर्ति के चेक सीडीओ ने बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बरसात से नष्ट हुई फसल के क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावित किसानों को मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने चेक बांटे। जिले के प्रभावित किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेज दी गई है। जिले में 24.17 लाख रुपये की धनराशि का वितरित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से खरीफ 2025 में बीमित कृषकों की फसलों के लिए 24.17 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी। 10 किसानों को चेक दिए गए हैं। इनमें दयानंद शर्मा 25,838 रुपये, सतीश 25,838 रुपये, अलीमुद्दीन 25,033 रुपये, जयपाल शर्मा 23,434 रुपये, कृपाल सिंह 20,986 रुपये, जगवीर सिंह भाटी 19,363 रुपये, लखन 18,279 रुपये, सगीर अहमद 16,734 रुपये, अजयपाल सिंह 16,478 रुपये, फिरेराम 14,938 रुपये तथा संतोषी 15,712. रुपये शामिल रहे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक, राजीव कुमार ने बताया कि खरीफ मौसम में धान एवं बाजरा फसल को योजना के तहत अधिसूचित किया गया है। धान की बीमित धनराशि 84,100 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। जिसमें किसान अंश के रूप में 2 प्रतिशत (1,682 रुपये प्रति हेक्टेयर) प्रीमियम देय होगा। इसी प्रकार बाजरा की बीमित धनराशि 33,600 रुपये प्रति हेक्टेयर है तथा कृषक अंश 2 प्रतिशत (672 रुपये प्रति हेक्टेयर) प्रीमियम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed