{"_id":"68d5b2629f8cff35d108b60a","slug":"fever-outbreak-increases-all-wards-of-the-district-hospital-are-full-na-news-c-56-1-sali1016-137978-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुखार का प्रकोप बढ़ा, जिला अस्पताल के सभी वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुखार का प्रकोप बढ़ा, जिला अस्पताल के सभी वार्ड फुल
सार
बागला जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है। वार्ड फुल हो चुके हैं और मलेरिया के भी कई मामले सामने आए हैं। मरीजों के रक्त की जांच के बाद ही उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
विस्तार
जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बागला जिला अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी और पीएचसी पर बृहस्पतिवार को बुखार के 620 मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों के वार्ड फुल हो गए हैं। जिले में अब तक मलेरिया के 14 मरीज सामने आ चुके हैं।
बागला जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। बीते तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगातार बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1250 मरीज पहुंचे। इसमें 320 मरीज बुखार से पीड़ित थे।
155 मरीजों के रक्त की जांच कराई गई। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। इनमें वह मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें लगातार बुखार आ रहा है। दवा खाने के बाद कुछ राहत होती है और इसके बाद फिर से बुखार चढ़ रहा है। अब इन मरीजों को जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा दी जाएगी। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों से वार्ड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन
इधर, जिले की अन्य सीएचसी व पीएचसी पर बुखार के करीब 300 मरीज पहुंचे। इनको दवा देने के साथ-साथ रक्त की जांच की गई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.सूर्य प्रकाश ने बताया कि इन दिनों बुखार के मरीजों की बढ़ी है। सटीक उपचार देने के लिए मरीजों के रक्त की जांच कराई जा रही है।