{"_id":"68f3a1cb238edcbb160fd1cf","slug":"festival-special-train-will-run-from-delhi-to-muzaffarpur-noida-news-c-340-1-del1004-109058-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
त्योहारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे का निर्णय, बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली से बिहार के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली–मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (संख्या 04058/04057) चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल आठ फेरे लगाएगी।
रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए 18, 19, 22 और 23 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 04058 चलेगी जबकि मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के लिए 19, 20, 23 और 24 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 04057 संचालित होगी। नई दिल्ली से चलने वाली यह विशेष ट्रेन दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। वहीं, मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन शाम 4:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन पूरी तरह एसी कोचों से सुसज्जित होगी।