{"_id":"68c31bac4d6f20074b08e7a7","slug":"fertilizer-distributed-only-in-24-out-of-48-centres-returned-empty-handed-after-lining-up-na-news-c-215-1-sknp1043-120698-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 48 में से सिर्फ 24 केंद्रों में बंटी खाद, लाइन लगाने के बाद बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 48 में से सिर्फ 24 केंद्रों में बंटी खाद, लाइन लगाने के बाद बैरंग लौटे
Fri, 12 Sep 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-11- परिचय- खाद के लिए शहर के खाद वितरण केंद्र में लाइन में खड़े किसान । संवाद
चित्रकूट। जिले में यूरिया व डीएपी खाद की नई रैक आने के बाद गुरुवार को सुबह से ही ज्यादातर केंद्रों में किसानों की लंबी लाइन लग गई। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। जिले के 48 केंद्रों में मात्र 24 में ही गुरुवार को खाद मिली। इससे कई जगह शाम तक इंतजार के बाद कुछ किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।
कृषि व खाद विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सभी समितियों में खाद भेजी गई है। जिले में यूरिया व डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान हैं। इसको देखते हुए शासन की तरफ से मिली नई रैक में 1400 एमटी यूरिया, 733 एमटी डीएपी व 354 एनपीके खाद समितियों में भेजी गई। यूरिया प्रत्येक समिति में 550 बोरी भेजी गई है।
खाद पहुंचते ही समितियों में लाइन लगी रही। कई समितियों में समय से खाद नहीं पहुंचने के कारण वितरण नहीं हुआ। अधिकारी दाव कर रहे है कि 48 केंद्रों में 24 केंद्रों में खाद गुरुवार को बांटी गई है। कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ केंद्र नहीं खुल पाए जबकि अन्य केंद्रों में खाद भेजी गई है। मानिकपुर क्षेत्र के ऊंचाडीह के किसान रामजीत ने बताया कि खाद लेने गया था। केंद्र में खाद नहीं मिली। बरगढ़ के किसान सुनील कुमार ने बताया कि दो दिन से खाद के लिए चक्कर लगा रहा है। इसके बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- इनसेट
नकली खाद बेचे जाने की जानकारी पर मारा छापा
सरधुआ। सरधुआ थाना अंतर्गत औदहा गांव में एक घर से नकली खाद बेचे जाने की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग की टीम वहां पहुंची, लेकिन कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों से भी इसकी जानकारी की गई। सोशल मीडिया में भी सरधुआ गांव में नकली खाद बेच जाने की खबरें चलाई जा रही हैं। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि औदहा गांव में एक घर से नकली खाद बेचने जाने की जानकारी मिली थी। इस पर कृषि विभाग की टीम जिस घर से खाद बेचने जाने की बात कही जा रही थी। वहां पर छापेमारी की गई, लेकिन वहां पर खाद नहीं मिली। पता चला कि कुछ लोग झूठी अफवाह फैला रहे हैं। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -इनसेट
खाद मिलते ही बांटा
चित्रकूट। मऊ क्षेत्र के गाहुर गांव के सहकारी केंद्र के सचिव सीताराम ने बताया कि गुरुवार को 550 बोरी खाद मिली है। दो सौ किसानों को 300 बोरी खाद का वितरण किया। कर्वी केंद्र में सचिव मनीराम यादव ने बताया कि पहले के अपेक्षा अब कम भीड़ है। बिहरवा केंद्र के सचिव प्रेमचंद्र ने बताया कि 550 बोरी खाद मिली है। 180 से अधिक किसानों को 290 बोरी खाद बांटी गई है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -इनसेट
चित्रकूट। सहकारिता विभाग के उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि खाद की नई रैक मिलने पर सभी केंद्रों में खाद भेजी गई है। कुछ केंद्रों में कर्मचारियों की कमी के कारण खाद नहीं बंट पाई। जहां पर दूसरे दिन बांटी जाएगी। (संवाद)