फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Female psychaitrist dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मनोचिकित्सक की मौत

Tue, 06 Apr 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Female psychaitrist dies under suspicious circumstances
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली महिला मनोचिकित्सक बाथरूम में बेहोश मिली। रूम पार्टनर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप मेरठ की रहने वाली मनोचिकित्सक डॉ. सुजाता गौतम (28) दो रूम पार्टनर के साथ सेक्टर-75 स्थित सोसायटी में रहती थीं। वह सेक्टर-18 में क्लीनिक चलाती थीं। रविवार रात को वह क्लीनिक से आने के बाद अपने कमरे में सोने चली गईं। रूम पार्टनर ने उन्हें चाय पीने के लिए कहा तो मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही सुजाता बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं हो सका है। इस कारण बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन

नाले में मिला युवती का शव
नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस के पास नाले में युवती का शव मिला है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवती की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि आसपास के फार्म हाउस में पार्टी के दौरान कोई अनहोनी घटना होने के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद एक राहगीर ने सेक्टर-128 स्थित फार्म हाउस के किनारे नाले में युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 से 24 वर्ष के आसपास होगी। शव के आसपास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे युवती की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed