{"_id":"5fda56068ebc3e3b903e5f4f","slug":"female-delhi-police-head-constable-threatens-life-from-family-seeks-security-noida-news-noi554346459","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही को परिजनों से जान का खतरा, सुरक्षा मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही को परिजनों से जान का खतरा, सुरक्षा मांगी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पुलिस में एक हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात युवती ने ईकोटेक-3 थाना पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वह दूसरी जाति के युवक से शादी करना चाहती है। इस पर उसके ही परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना पुलिस ने पूरी मदद का आश्वासन दिया है।
ग्रेनो वेस्ट के एक गांव में रहने वाली और दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल युवती दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। इस पर उसने घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ किराए पर मकान लेकर रहने लगी। उसका आरोप है कि परिजन ने दूसरी जाति के लड़के से शादी करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने ईकोटेक-3 थाने में परिजनों के खिलाफ शिकायत भी दी है। वहीं, युवती के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी कामयाब बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। इसकी का परिणाम है कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। अब वही बेटी परिवार के खिलाफ है।