{"_id":"68e2944784576b12ac08e6cf","slug":"fdsgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77260-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पोस्टमाॅर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा किया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पोस्टमाॅर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा किया सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-संदिग्ध परिस्थितियों में आईटी कंपनी के बिजनेस हेड की मौत का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पैरामाउंट सोसाइटी में आईटी कंपनी के बिजनेस हेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस कारण डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। पुलिस का कहना है कि विसरा को जांच के लिए गाजियाबाद भेजा जाएगा। बता दे कि सेक्टर-131 नोएडा स्थित एक्सचेंजर कंपनी में बिजनेस हेड आशीष गुप्ता (42) अपनी पत्नी दिशा गुप्ता के साथ किराये के फ्लैट में रहते थे। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मेंटेनेंस ऑफिस के रविंद्र ने सूचना दी कि उनकी संदिग्ध मौत हुई है। आशीष गुप्ता और दिशा गुप्ता की शादी मेट्रीमोनियल साइट पर संपर्क के बाद करीब तीन साल पहले हुई थी। आशीष के पिता की कोरोना काल जबकि और मां की एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतक की बहन विदेश में रहती हैं। उन्हें भी सूचना दी गई है।