फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgsfd

Noida News: पांचवीं मंजिल पर शीशा लगा रहा श्रमिक नीचे गिरा, मौत

Tue, 29 Sep 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
fdsgsfd
पांचवीं मंजिल पर शीशा लगा रहा मजदूर नीचे गिरा, मौत- सेक्टर-129 की निर्माणाधीन इमारत में हादसा, सुरक्षा इंतजामों की जानकारी जुटा रही पुलिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-129 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पांचवीं मंजिल पर शीशा लगाने के दौरान संतुलन बिगडने से 27 वर्षीय श्रमिक नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नारद कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपने भाई के साथ सेक्टर-129 में रह रहा था। दोनों निर्माण से संबंधित काम करते थे। नारद निर्माणाधीन इमारत में शीशा लगाने का काम कर रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे नारद इमारत की पांचवीं मंजिल पर शीशा लगा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ गया। वह ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि उसके पीछे शीशा भी नीचे गिरा। गंभीर रूप से घायल नारद को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दाैरान उसकी माैत हो गई। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

सेफ्टी बेल्ट से लेकर सुरक्षा जाल तक जरूरी : निर्माणाधीन इमारत में ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं। श्रमिक को फुल बॉडी सेफ्टी हार्नेस और हेलमेट जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए। ऊंचाई से गिरने के खतरे वाले स्थानों पर मजबूत रेलिंग, सुरक्षित कार्य प्लेटफॉर्म और आवश्यकता के अनुसार सेफ्टी नेट की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article