फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgfdg

Noida News: ग्रेनो वेस्ट की एंट्री होगी रोशन, स्ट्रीटलाइटों की जगह लगेंगी डिजाइनर लाइटें

Wed, 16 Sep 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
fdsgfdg
ग्रेनो वेस्ट में नोएडा से एंट्री के बाद मिलेगा खास होने का अहसास
विज्ञापन

- पर्थला से आगे चार मूर्ति और एक मूर्ति तक लगाई जाएंगी डिजाइन लाइटें
- ग्रेनो वेस्ट में छाए रहने वाले अंधेरे को दूर करने के लिए बदली जानीं पुरानी लाइटें

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा से ग्रेनो वेस्ट की ओर रात के समय सफर करने वाले लोगों को जल्द ही अंधेरे से राहत मिलने वाली है। हिंडन ब्रिज से लेकर चार मूर्ति चौक और उसके आगे तक सड़क किनारे पसरा अंधेरा अब जल्द ही रोशनी से जगमगाएगा। वर्षों पहले लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की कम रोशनी के कारण इस मार्ग पर रात में पर्याप्त प्रकाश नहीं मिल पाता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस समस्या के समाधान की तैयारी शुरू कर दी है।
पिछले दिनों सीईओ रवि कुमार एनजी ने यहां कम रोशनी और खराब एंट्री का मुद्दा अपने अधिकारियाें के सामने रखा था। इसके बाद यह तय हुआ कि यहां डिजाइनर लाइट इस तरह लगाई जाएं जिससे अधिक क्षमता की दूधिया प्रकाश मिल सके। अब सीईओ के निर्देश पर ग्रेनो प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग ने नई डिजाइनर स्ट्रीटलाइट को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि दीपावली से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पर्थला से आगे 130 मीटर रोड पर हिंडन ब्रिज, चार मूर्ति चौक होते हुए एक मूर्ति चौक तक कोनिकल आर्च डिजाइन के पाेल पर एलईडी स्ट्रीटलाइट लगाई जाएंगी। इन लाइट पर करीब 3.15 करोड़ रुपये खर्च होना है। इन लाइट को लगाने वाली कंपनी को ही रखरखाव भी सीमित समय के लिए करना होगा। दीपावली से पहले यह काम खत्म कर लिया जाए, इसके लिए इसी महीने कंपनी को फाइनल भी प्राधिकरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे रोकने में भी मिलेगी मदद : सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने और हैवी ट्रैफिक की वजह से यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। ऐसे में नई लाइट लग जाने के बाद हादसों में कमी आने की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article