फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgf

Noida News: तेज गर्मी में बेहाल लोग, दो दिन से नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था

Wed, 01 Jul 2026 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
fdsgf
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

- हेमिस्फेयर सोसाइटी और आसपास की मार्केट अंधेरे में, लिफ्ट बंद, डीजी भी हुआ ठप, दुकानदारों को हजारों का नुकसान

ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी के बीच हेमिस्फेयर सोसाइटी में पिछले दो दिनों से बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। लगातार बिजली गुल रहने से सोसाइटी के सैकड़ों निवासी और आसपास की मार्केट के दुकानदार परेशान हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण सोसाइटी की लिफ्ट बंद पड़ी हैं, जबकि ओवरलोड होने से डीजी सेट भी बंद हो गया है। इससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली संकट का असर हेमिस्फेयर सोसाइटी के पास स्थित मार्केट पर भी पड़ा है। पिछले दो दिनों से बिजली नहीं होने के कारण दुकानों में रखा ठंडा और जल्दी खराब होने वाला सामान खराब हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। निवासियों ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन




- दो दिन से बिजली नहीं है। फ्रिज में रखा ठंडा और खाना गर्मी की वजह से खराब हो गया है, जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। -संजय शर्मा, दुकानदार

-बिजली नहीं होने से दुकान का काम पूरी तरह प्रभावित है। ग्राहक भी कम आ रहे हैं और कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। -नितिन, दुकानदार

- लिफ्ट बंद होने से ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लिफ्ट बंद होने की वजह से ऊपरी मंजिल पर रह रहे लोग सीढियों से चढ़कर ऊपर जा रहे है। -प्रमोद भाटी, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


- भीषण गर्मी में दो दिनों से बिजली नहीं है। लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द समाधान होना चाहिए। -एससी राठी, निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed