फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgdf

Noida News: मुठभेड़ में मारे गए बलराज के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Fri, 09 Oct 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
fdsgdf
फोटो--
विज्ञापन

- 20 अक्टूबर तक घटना से संबंधित साक्ष्य और वीडियो-ऑडियो प्रस्तुत कर सकेंगे लोग
- पुलिस की जवाबी फायरिंग में हुई थी आरोपी की मौत, मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल भी हुआ था घायल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बलराज की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एवं सहायक पुलिस उपायुक्त/मजिस्ट्रेट नोएडा जोन ने घटना के संबंध में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों से साक्ष्य मांगे हैं। इच्छुक लोग 20 अक्तूबर तक लिखित, भौतिक साक्ष्य के साथ ऑडियो और वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
29 अगस्त 2026 को ईकोटेक-3 के तत्कालीन थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ आरोपी बलराज को लेकर मामले से संबंधित चाकू बरामद करने के लिए बताए गए स्थान पर पहुंचे थे। बलराज सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव का निवासी था। वह ईकोटेक-3 थाने में दर्ज बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी था। बलराज ने झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू निकालकर पुलिस को दिया था। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर झाड़ियों में छिपाकर रखे पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से मुख्य आरक्षी रवि कुमार घायल हो गए थे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें बलराज घायल हो गया था। घायल मुख्य आरक्षी और बलराज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बलराज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

क्या था मामला : ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 अगस्त 2026 को छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बलराज को आरोपी के रूप में चिह्नित किया था। रिपोर्टों के मुताबिक, फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते और बाद में बोरी में कुछ ले जाते दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article