{"_id":"6a3d3b4955cfd4cbe102ce09","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98416-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीलबंद कंटेनर से डेढ़ सौ बैग सुपारी गायब, कर्नाटक से ग्रेटर नोएडा आते हुए हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीलबंद कंटेनर से डेढ़ सौ बैग सुपारी गायब, कर्नाटक से ग्रेटर नोएडा आते हुए हुई चोरी
विज्ञापन
- 585 बैग लदे कंटेनर में पहुंचने पर मिली कमी, ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने दर्ज कराया मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कर्नाटक से ग्रेटर नोएडा भेजे गए एक कंटेनर से सुपारी के डेढ़ सौ बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कंटेनर पर लगी सील सुरक्षित मिली, लेकिन माल उतरवाने के दौरान बड़ी मात्रा में सुपारी गायब पाई गई। मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की शिकायत पर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट रोहित कोचर ने शिकायत दी है कि उनकी कंपनी के कंटेनर में कर्नाटक से 585 बैग सुपारी भरकर ग्रेटर नोएडा भेजी गई थी। 23 मई को माल लोड कर कंटेनर को सील कर रवाना किया गया था। 6 जून को कंटेनर ग्रेटर नोएडा पहुंचा और बाहरी सील भी सही हालत में मिली। हालांकि गोदाम पर माल की गिनती के दौरान 150 बैग कम पाए गए। इसके बाद चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। शिकायतकर्ता ने चोरी गए माल की बरामदगी और आरोपियों की पहचान की मांग की है। वही कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि मामला जीरो एफआईआर के रूप में स्थानांतरित होकर आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।