फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: घर में एक साल बाद दोबारा चोरी

Wed, 14 Oct 2026 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
fdsg
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-121 के गढ़ी-चौखंडी में चोरों ने एक बार फिर सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नगद, चांदी की पाजेब और अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। गढ़ी-चौखंडी निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने पैतृक गांव कलौंदा, थाना जारचा गए थे। मंगलवार को घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर से नकदी, गहने व अन्य सामान गायब है। सौरभ कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके घर में पांच अक्टूबर 2025 को भी चोरी हुई थी। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed