एफडीडीआई के छात्र-छात्राएं पहुंचे आप के द्वार, संसद में गूंजेगी इनकी गुहार
- एफडीडीआई के छात्र-छात्राएं पहुंचे आम आदमी पार्टी के फरीदकोट से सांसद साधु सिंह से मिलने
- साधु सिंह ने दिया मामले को संसद सहित उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले छात्र-छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब सेक्टर-24 स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट की डिग्री का मामला संसद में गूंजेगा। पंजाब के फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के सांसद साधु सिंह मामले को संसद सहित उच्च स्तर पर उठाएंगे।
एफडीडीआई के विद्यार्थियों के साथ शुक्रवार को दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में एक बैठक में सांसद ने इस बात का आश्वासन दिया। इससे पहले शुक्रवार सुबह 10 बजे छात्र-छात्राएं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले।
दरअसल, बीते 09 माह से एफडीडीआई के छात्र-छात्राएं संस्थान से वैध डिग्री दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। इससे पहले यहां के विद्यार्थियों को जो डिग्री दिलाई जा रही थी उसे यूजीसी ने ही खारिज कर दिया।
इस वजह से छात्र-छात्राओं में चिंता है। अब छात्र-छात्राएं वैध डिग्री के लिए संस्थान से बाहर निकलकर सड़क पर उतर गए हैं। संस्थान के छात्र अनुराग ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 150 छात्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे।
परीक्षा पर भी छाए संशय के बादल
वहां केजरीवाल ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर उनकी सहायता की जाएगी। यही नहीं उन्होंने इस मामले में मदद के लिए पंजाब के फरीदकोट से सांसद साधु सिंह से मिलने को कहा।
छात्र नॉर्थ एवेन्यू में साधु सिंह से मिले। साधु सिंह ने भी उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने तो यहां तक कहा कि इस मामले को संसद सहित उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। यही नहीं सड़क पर होने वाले धरना प्रदर्शन में भी उन्होंने साथ देने का वादा किया।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि कोर्ट की सुनवाई के दौरान 16 मई से प्रस्तावित परीक्षाओं के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया। यही नहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर भी संशय है। छात्रों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिल रही है कि अगर डीम्ड यूनिवर्सिटी बनता है तो भी पुराने छात्रों को राहत नहीं मिलेगी।