{"_id":"69023d60ed08ea32610b7ac6","slug":"fdgsfdg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-874-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनिकेत के परिजन से मिलने पहुंचे अभिषेक कुमार ने गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनिकेत के परिजन से मिलने पहुंचे अभिषेक कुमार ने गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल
विज्ञापन
-रबूपुरा में अनिकेत मर्डर मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस से नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
-सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, 50 लाख रुपये और परिवार में एक नौकरी की मांग की
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। रबूपुरा के अनिकेत की मौत के एक सप्ताह बाद भी अभी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बुधवार को गाजियाबाद से अभिषेक कुमार (बहुजन शायर) उनके परिजन से मिलने पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ को उन्होंने संबोधित करते हुए इस मामले में भागे हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की मांग की। रबूपुरा के आंबेडकर मोहल्ला निवासी अनिकेत और उसके चाचा पर 15 अक्तूबर को कुछ युवकों ने हमला किया था। हमले में अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया था। 22 अक्तूबर को अनिकेत की दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने रबूपुरा में महाराणा प्रताप चौक पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगा दिया था। बाद में यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा। इस मामले में सपा, बसपा और अन्य पार्टियां कूद गईं। वहीं, मामला सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और मंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया। बुधवार को बहुजन शायर के नाम से समाज में चर्चित अभिषेक कुमार के परिजन से मिलने की सूचना पर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मौके पर एसडीएम, सुरक्षा के लिए मौके पर एडीसीपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सार्थक सेंगर समेत पीएसी और अन्य पुलिस बल लगा।