फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfd

Noida News: स्कूटी की टक्कर का विरोध करने पर युवक की पिटाई

Wed, 17 Sep 2025 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
fdgsfd
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा गांव में मंगलवार रात हुई एक घटना में चार साल की मासूम बच्ची घायल हो गई। बलिया निवासी सोनू कुमार पटेल वर्तमान में कुलेसरा गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी भतीजी सिया पटेल (4) को लेकर डॉक्टर के पास जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी चालक ललित ने बच्ची को टक्कर मार दी। सोनू का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो ललित के साथ हरेन्द्र और पंकज भी वहां पहुंच गए और तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पड़ोसी से विवाद में जीजा को पीटा
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। चिपियाना बुजुर्ग निवासी सौरभ सिंह का कहना है कि उनके जीजा विपिन का पड़ोसी गोपाल से किसी बात को लेकर बीती 21 मार्च को विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट में जीजा को चोटें आईं और सौरभ के भाई गौरव व मोहित चौहान भी घायल हो गए। विवाद के दौरान उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन




पति और जेठ-जेठानी पर मारपीट का आरोप

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के निराला एस्टेट सोसाइटी में पारिवारिक विवाद का मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़िता अंशुल रानी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीती 24 मई को उनके साथ पति, जेठ और जेठानी ने मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने अपशब्द कहने से मना किया तो पति निखिल कुमार, जेठ जतीन कुमार और जेठानी गायत्री ने उन्हें जमीन पर घसीटकर हाथों से बुरी तरह पीटा। इस घटना से उनके शरीर पर कई चोटें आईं। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed