{"_id":"6a70b3f78ae5b2b0010bb3e4","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102157-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: असली सोने की चेन बदलकर नकली थमाई, 2.80 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: असली सोने की चेन बदलकर नकली थमाई, 2.80 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
- पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। गांव चिटहैरा में सोने की चेन गिरवी रखकर रुपये लेने के बहाने 2.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चिटहैरा निवासी अभिषेक उर्फ मोंटू ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी 2026 को सरफराज चिश्ती और जावेद चिश्ती, भाटी के माध्यम से उनके संपर्क में आए। दोनों ने एक सोने की चेन गिरवी रखकर रुपये लेने की बात कही। भुगतान से पहले सभी दादरी स्थित मुथूट फाइनेंस पहुंचे, जहां जांच में चेन का वजन 38.93 ग्राम पाया गया और वह असली निकली। इसके बाद तीन लाख रुपये की मांग पर बातचीत हुई और सौदा 2.80 लाख रुपये में तय हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पूरी रकम दे दी। दोनों आरोपी एक अन्य चेन लेकर पहुंचे और उसे भी गिरवी रखने की बात कही। जांच कराने पर वह चेन नकली निकली।
आरोपियों ने इसे स्वीकार करते हुए 15 हजार रुपये वापस लेकर चेन वापस ले ली। इसके बाद शिकायतकर्ता को पहली चेन पर भी संदेह हुआ। जब उसने उसकी जांच कराई तो वह भी नकली निकली। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने पहले गलती स्वीकार कर समझौते का भरोसा दिया, लेकिन न रुपये लौटाए और न ही असली चेन। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि आरोपियों ने एक अन्य गोल्ड लोन बैंक में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।