{"_id":"68efc4d9e73baab31507372f","slug":"fdgfsdg-noida-news-c-23-1-lko1064-78193-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक पर गोली चलाने वाले एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक पर गोली चलाने वाले एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
युवक पर गोली चलाने वाले एक और आरोपी गिरफ्तार
-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पी-3 गोल चक्कर से किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने सेक्टर पी-3 में कार सवार युवक पर गोली चलाने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी को पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बताया कि कार टच होने के नाम पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने गोली चला दी। जिसमें पीड़ित बाल बाल बच गया। मामले में गोली चलाने वाला फॉच्यूर्नर सवार आरोपी की तलाश की जा रही है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात पीड़ित विनायक कार लेकर केंद्रीय विहार सोसाइटी से निकला था। तभी रास्ते में तरुण भाटी निवासी केंद्रीय विहार सोसाइटी खड़ा हुआ था। आरोप है कि तभी तरुण ने पीड़ित की कार में हाथ मार दिया। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पीड़ित ने सोसाइटी में रहने वाले अपने दोस्त को बुलाया लिया। जिसके बाद आरोपी तरुण ने भी अपने दोस्तों को बुला लिया। फॉच्यूर्नर सवार दोस्त अमन ने पीड़ित पर गोली चला दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फराज नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बुधवार को दूसरे आरोपी तरुण भाटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो