फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfdsg

Noida News: धधक उठा विशाल मेगा मार्ट, आग से लाखों का सामान स्वाहा

Fri, 27 Mar 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
fdgfdsg
विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन

- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पांच मंजिल तक फैल गई। हादसे में मार्ट में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट में आग लगने की सूचना सुबह करीब पौने पांच बजे मिली। इसके बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची तब तक मार्ट के अंदर आग फैल चुकी थी और धुआं व आग की लपटें निकल रही थी। मॉल के अंदर धुआं भर जाने के कारण कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड अंदर नहीं जा सके, जिससे आग बुझाने में शुरुआती देरी हुई और मार्ट के अंदर एक जूते का स्टोर जलकर राख हो गया। इसके बाद आग बढ़ती गई।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मार्ट के अंदर बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई। मार्ट के अंदर बड़ी मात्रा में कपड़े थे। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए करीब 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर लगाया। कर्मियों ने आग पर कई घंटे की मेहनत के बाद काबू पा लिया। वहीं आग बगल में स्थित एक रेस्टोरेंट तक भी पहुंच गई थी। हालांकि दमकल टीम की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। रेस्टोरेंट में भी कुछ सामान जलने की बात सामने आई है। अग्निशमन विभाग की जांच में पता चला है कि मार्ट के किनारे एक टीन शेड में बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। वहीं से आग की शुरुआत हुई और बिल्डिंग पर लगे विज्ञापन बोर्ड को चपेट में ले लिया। इसके बाद दीवार के चारों तरफ से लगे बैनर के सहारे आग मार्ट के अंदर प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान मंदिर से मेट्रो स्टेशन तक कई शो रूम :
घटना के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने 15 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इसके लिए सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन पर लगे फायर फाइटिंग की मदद ली गई। वहीं बरौला हनुमान मंदिर से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन तक कई बड़ी बिल्डिंग बनी हुई है। यहां कई शो रूम हैं। अब अग्निशमन विभाग की टीम इन शो रूम में फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed