फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FDDI students will go to England from next year

Noida News: अगले साल से इंग्लैंड जाएंगे एफडीडीआई के छात्र

Sun, 13 Jul 2025 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
FDDI students will go to England from next year
फोटो
विज्ञापन




-नॉर्थेम्पटन विश्वविद्यालय से बातचीत का दौर जारी

ऋषभ कौशल

नोएडा। शहर के फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के छात्रों को अब संस्थान के साथ-साथ विदेश में रहकर भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थेम्पटन के अधिकारियों से बातचीत का दौर जारी है।


भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के अधीन सेक्टर 24 स्थित एफडीडीआई के छात्रों को यह अवसर मिलेगा। एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक के अनुसार इसके लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नॉर्थेम्पटन विवि के अधिकारियों से इसको लेकर बातचीत का दौर जारी है। प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगले साल तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान से बी डिजाइन और बीबीए ऑनर्स का कोर्स करने वाले छात्रों को मौका मिल सकेगा। इन दोनों कोर्सेज में कुल 8-8 सेमेस्टर की पढ़ाई होती है। इनमें से सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई नॉर्थेम्पटन विवि में करेंगे। इसके लिए नॉर्थेम्पटन के ग्लोबल इंगेजमेंट के डायरेक्टर मैथेऊ हैनेस और भारत व नेपाल के रिप्रेजेंटेटिव प्रिंसिपल पुनीत मल्होत्रा संग बैठक की गई।
विज्ञापन



विदेश में व्यवसाय शुरू करने का मिलेगा अनुभव

संस्थान के अनुसार छात्र विदेश में रहकर वहां के कार्यों, तौर तरीकों को भी सीख सकेंगे। संस्थान ने बताया कि छात्रों को पहले से ही संस्थान में रोजगार के लिए हर मोर्चे से तैयार किया जाता है। उनकी स्किल और क्षमताओं को बढ़ाया जाता है। ऐसे में वह भारत में स्वयं का व्यवसाय करने के लिए तैयार हैं, विदेश में पढ़ाई शुरू होने पर उन्हें विदेश में रहकर भी रोजगार पाने और व्यवसाय शुरू करने का अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के छात्रों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों से बातचीत का दौर जारी है। अगले साल से छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने और अनुभव प्राप्त करने का मौका मिल सकेगा। - विवेक शर्मा, आईआरएस, प्रबंध निदेशक, एफडीडीआई, भारत सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed