फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father murders 13-year-old son and throws body into pond

संपत्ति विवाद में पिता बना हैवान: 13 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंका, इस वजह से रची खौफनाक साजिश

Fri, 08 May 2026 01:36 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 08 May 2026 01:36 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लापता लड़का अपने पिता के साथ कार में कहीं गया था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के पिता से गहन पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी पिता पुलिस को लगातार अलग-अलग बातें बताकर गुमराह करता रहा। 

विज्ञापन
Father murders 13-year-old son and throws body into pond
पिता ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद में अपने ही परिजनों को फंसाने की साजिश के तहत एक पिता पर अपने 13 वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को थाना कासना पुलिस को सूचना मिली थी कि करीब 13 वर्षीय एक लड़का लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के बच्चों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लापता लड़का अपने पिता के साथ कार में कहीं गया था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के पिता से गहन पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी पिता पुलिस को लगातार अलग-अलग बातें बताकर गुमराह करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गांव गुलिस्तानपुर में उसके एक दोस्त के पास है और वह पुलिस को वहां ले जाकर बच्चे को बरामद करा देगा। हालांकि, पुलिस को पिता की बातों पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार बयान बदलता रहा। 

विज्ञापन

इसी बीच देर शाम थाना कासना पुलिस को सूचना मिली कि गांव सिरसा स्थित 6 परसेंट कॉलोनी के पास तालाब में एक किशोर का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान लापता किशोर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पिता ने संपत्ति विवाद में अपने ही परिवार के कुछ लोगों को फंसाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले बेटे की हत्या की और फिर शव को तालाब में फेंक दिया ताकि मामला हत्या और रंजिश की दिशा में जाए।

मृतक के परिजनों में कोहराम मचा
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed