Greater Noida: बेटी का अश्लील वीडियो देख आग-बबूला हुआ पिता, घर पहुंच की जमकर पिटाई; पत्नी ने खाया जहर
युवती का अश्लील वीडियो गांव के ही व्यक्ति ने उसके पिता के मोबाइल पर भेज दिया था। इसी बात से गुस्साए पिता ने बेटी को जमकर पीटा।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव निवासी ने व्हाट्सएप पर आया बेटी का अश्लील वीडियो देखा तो आग-बबूला हो गया। ग्रामीण ने बुधवार रात अपनी बेटी और पत्नी की पिटाई कर दी। इससे नाराज उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसका ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती का अश्लील वीडियो गांव के ही व्यक्ति ने उसके पिता के मोबाइल पर भेज दिया था। इसी बात से गुस्साए पिता ने बुधवार की रात बेटी को जमकर पीटा। इस दौरान उसको बचाने पहुंची युवती की मां को भी डंडों से पीटा। इसी बात से गुस्साई महिला ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया।
गंभीर अवस्था में परिवार के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं, महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।