फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father and son arrested on warrant in assault case

Noida News: मारपीट के मामले में वारंटी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 05:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:14 AM IST
सार

हरबर्टपुर के आदर्श विहार में मारपीट के मामले में वारंटी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अब उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Father and son arrested on warrant in assault case

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में वारंटी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि हरबर्टपुर के आदर्श विहार वार्ड नंबर दो निवासी बालिराम और उसके बेटे विकास कुमार पर वर्ष 2022 में मारपीट, गाली गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बृहस्पतिवार को दोनों वारंटियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed