फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father and daughter burnt in fire in four-storey building, condition critical

Noida News: चारमंजिला इमारत में लगी आग पिता-पुत्री झुलसे, हालत गंभीर

Wed, 08 Nov 2023 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter burnt in fire in four-storey building, condition critical
वेलकम के कबीर नगर में हादसा, लोगों ने पड़ोस की इमारत में जाकर बचाई जान
विज्ञापन

--------------
05 दोपहिया, साइकिल और घरों का सामान जला
50 लोग मौजूद थे इमारत में हादसे के समय
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम में मंगलवार देर रात एक इमारत की पार्किंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, कैट्स एंबुलेंस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर पिता-पुत्री झुलस गए। गंभीर हालत में फैजान (28) और बेटी जन्नत (5) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच के बाद वेलकम थाना पुलिस मीटर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जता रही है। वहीं, आग में स्कूटी, चार बाइक, साइकिल के अलावा घरों में रखा सामान जल गया। हादसे के समय इमारत में 50 से अधिक लोग मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, हादसा बी5/33, गली नंबर-5, कबीर नगर, कर्दमपुरी में हुआ। यहां करीब 85 गज के मकान में भूतल के अलावा ऊपर चार मंजिलें बनीं हैं। भूतल पर आधी जगह पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग और एक फ्लैट है। ऊपर नौ और फ्लैट बने हैं। इमारत में कुल 10 परिवार रहते हैं। मंगलवार देर रात करीब 3:15 बजे पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम को आग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, कैट्स एंबुलेंस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। आग से सीढि़यों के रास्ते निकलने का रास्ता बंद हो चुका था। सभी लोग ऊपर की ओर भागे। आग धीरे-धीरे ऊपर बढ़ रही थी। चौथी मंजिल पर रहने वाली आसिफ ने बताया कि उनके सामने वाले फ्लैट मालिक का पीछे दूसरी गली में मकान है। उन्होंने पीछे की ओर अपने फ्लैट और घर जाने के लिए दरवाजा लगाया हुआ है। आग लगी तो सभी ने चौथी मंजिल के फ्लैट से दूसरे मकान में जाकर जान बचाई। ज्यादातर लोग सुरक्षित निकल गए। दूसरी मंजिल पर आग लगने के काफी देर बाद फैजान का परिवार निकला। हादसे में फैजान और जन्नत झुलस गए। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग की सही वजहों की पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed