फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fastag trial started on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग का ट्रायल शुरू

Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fastag trial started on Yamuna Expressway
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग जल्द शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी इसकी कोई तिथि तय नहीं है, फिलहाल ट्रायल चल रहा है। टोल प्रबंधन कंपनी के खुद के वाहनों पर ट्रायल हुआ है। देश भर में फास्टैग का काम देख रही कंपनी के सर्वर से यमुना एक्सप्रेसवे का सॉफ्टवेयर लिंक न होने और डाटा अपलोड नहीं हो पाने से समय लग रहा है।
विज्ञापन

देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग लागू हो चुका है, लेकिन निजी हाईवे होने के कारण शुरुआत में जेपी कंपनी ने शुरुआत में यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग लागू करने से मना कर दिया था। यमुना प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपनी इसके लिए तैयार हुई। आईडीबीआई बैंक इसके लिए फंडिंग को तैयार हुआ। उपकरण भी लग गए। यहां दोनों तरफ दो-दो फास्टैग लेन के साथ ही नकद भुगतान की लेन भी होंगी। निजी हाईवे होने के कारण यहां की टोल दरें अलग हैं, इसलिए यहां के सर्वर को राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग का काम देख रही इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के सर्वर से लिंक करते हुए डाटा अपलोड करना है। इस काम में समय लग रहा है। इसी वजह से फास्टैग को शुरू करने में दिक्कत आ रही है। जैसे ही यह काम पूरा होगा, उसके तुरंत बाद अन्य वाहनों के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि आगरा, मथुरा व जेवर तीनों टोल पर जेपी कंपनी के खुद के वाहनों पर ट्रायल चल रहा है। उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं। यमुना प्राधिकरण ने भी फास्टैग जल्द लागू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

ये हैं मौजूदा टोल दरें
वाहन जेवर आगरा
कार/जीप/वैन 105 415
एलसीवी/मिनी बस 165 565
बस/ट्रक 335 1150
मल्टी एक्सल व्हीकल 515 1765
नोट : यह टोल दरें ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से प्रति वाहन रुपये में है।
एक माह में एक्सप्रेसवे से गुजरे औसत वाहन
दुपहिया वाहन 52,126
कार/जीप 6,59,937
एलसीवी 71,318
ट्रक/बस 76822
एमएवी 63,424
स्पेशल व्हीकल 207
नोट : एलसीवी-लाइट कॉमर्शियल व्हीकल
एमएवी-मल्टी एक्सल व्हीकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed