{"_id":"608455688ebc3e246b0d84ba","slug":"farmers-worried-due-to-non-supply-of-water-in-distributory-mewat-news-noi578852438","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी नहीं आने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी नहीं आने से किसान परेशान
विज्ञापन
नगीना। बनारसी डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी नहीं आने से किसानों के चेहरे उतरे हुए हैं। इस समय खरीफ की मुख्य फसल कपास व ज्वार की बिजाई की जा रही है। क्षेत्र के दर्जनों लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। क्षेत्र के किसान रफीक बनारसी, मोटा सूखपुरी, मास्टर इरफान रानियाला पटाकपुर, साकिर लियाकत व सिराज स्टोरबास ने बताया कि उनके यहां की जमीन में खारा पानी है। जो फसल के लिए बहुत ही हानिकारक है। यहां की खेतीबाड़ी नहरी पानी पर ही निर्भर है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि अगर अब भी नहरी पानी आ जाए तो लोग कपास व ज्वार की फसल अभी भी उगा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल कटने के तुरंत बाद ही हमने बनारसी माइनर में पानी के लिए विभाग व जिला प्रशासन को अवगत कराया। हमें आश्वासन मिला कि जल्द ही इस नहर में पानी छोड़ा जाएगा लेकिन अभी तक पानी की एक बूंद उनको नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि पहले से उनके क्षेत्र की सिंचाई नहरी पानी पर निर्भर है। कई साल से बरसात कम होने से यह समस्या कई गुणा बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की समस्या का जल्द समाधान कराएं।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार ने कहा कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया हुआ है। इसके समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।