फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will take out tractor tricolor yatra on 21st on BIC

Noida News: बीआईसी पर 21 को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Sun, 17 Sep 2023 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out tractor tricolor yatra on 21st on BIC
बीआईसी पर 21 को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

- 64 फीसदी मुआवजे का भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। 54 फीसदी मुआवजा नहीं मिलने समेत मांगों के पूरा नहीं होने पर अब भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान 21 सितंबर को रेसिंग ट्रैक दनकौर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए किसानों को सोशल मीडिया पर आह्वान किया जा रहा है। इसमें राकेश टिकैत के भी पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना की वीडियो वायरल की जा रही है। जिसमें 18 सितंबर को लखनऊ महापंचायत में पहुंचने की अपील की जा रही है। साथ ही 21 सितंबर को फॉर्मूला रेसिंग ट्रैक दनकौर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने की बात भी कही गई है। कहा जा रहा है कि किसानों बाढ़ पीड़ितों को फसल का नुकसान नहीं मिला है। जिस जमीन पर यमुना एक्सप्रेसवे और बुद्ध इंटर नेशनल सर्किट बना है। उसका किसानों को 64.7 फीसदी मुआवजा,
विज्ञापन

7 फीसदी आवासीय भूखंड नहीं मिला है। बच्चों को रोजगार नहीं दिया है।




---------------
आज किसान एनटीपीसी की कोयला मालगाड़ी रोकेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी से प्रभावित किसान रविवार को कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ी को रोकेंगे। इसके लिए एक सप्ताह से किसान संगठनों के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से समान मुआवजा देने समेत मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी मांगों को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में पिछले एक साल से एनटीपीसी से प्रभावित किसानों का प्लांट के गेट पर धरना चल रहा है। धरने के दौरान कई बार किसानों ने लाठियां खाईं। उनको जेल भी भेजा गया। लेकिन मांगों को पूरा करने के लिए प्रबंधन तैयार नहीं है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर किसान आंदोलन की धार और तेज की जाएगी। इसके तहत 17 सितंबर को एनटीपीसी के लिए कोयला लेकर आने वाली मालगाड़ी को रोकने का ऐलान किया है। किस स्थान पर माल गाड़ी रोकी जाएगी, इसको लेकर किसान चुप्पी साधे हुए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed