{"_id":"618988d41687324167438840","slug":"farmers-will-stop-the-development-works-of-the-authority-from-today-noida-news-noi6147288197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से प्राधिकरण के विकास कार्यों को रोकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से प्राधिकरण के विकास कार्यों को रोकेंगे किसान
विज्ञापन
सेक्टर- 5 स्थित हरौला बरात घर में किसानों को संबोधित करते किसान नेता सुखबीर खलीफा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। किसान मंगलवार से नोएडा प्राधिकरण के विकास कार्यों को रोकेंगे। सोमवार को हरौला बारात घर में हुई किसानों की महापंचायत में इसका प्रस्ताव पास किया गया। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में हुई महापंचायत में 10 सूत्री मांगों को लेकर 81 गांवों के किसान शामिल हुए। मौके पर कई राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे। महापंचायत में प्राधिकरण के विकास कार्यों के रोकने के अलावा जनप्रतिनिधियों का घेराव करने प्राधिकरण कार्यालय को धरनास्थल बनाने का प्रस्ताव पास हुआ।
पंचायत को संबोधित करते दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक मदनलाल चौधरी ने कहा कि किसानों को 69 दिन हो गए हैं, लेकिन यूपी सरकार के नुमाइंदे किसानों की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है। वहीं समाजवादी पार्टी के एमएलसी जितेंद्र यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी महापंचायत को संबोधित किया। नोएडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज अवाना, बसपा के पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, दादरी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी और सिकंदराबाद जिला पंचायत सदस्य रामफूल प्रधान ने भी अपनी बात रखते हुए योगी सरकार व प्राधिकरण अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली।
वहीं, भारतीय किसान यूनियन भानु के बेगराज गुर्जर और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मुखिया गुर्जर ने नोएडा के किसानों को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि नोएडा प्राधिकरण ने किसानों पर पुलिस से उत्पीड़न कराया तो आरपार की लड़ाई में किसान संगठन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सुखबीर खलीफा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि किसानों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनमें शक्ति का प्रवाह तेज कर दिया है। किसान अपनी मांगों को पूरा कराने के बाद ही घर लौटेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र प्रधान रामपाल आवाना, और आदेश नागर समेत 81 गांवों के हजारों किसान मौजूद रहे।
महापंचायत में भी ‘कुर्सी’ को लेकर खींचातानी
नोएडा (संवाद)। सोमवार को हुइ महापंचायत में कुछ किसान वहां बिछी दरी व गद्दों पर न बैठकर कुर्सियों पर बैठना चाह रहे थे। इन्हीं कुर्सियों की खींचातानी को लेकर कुछ किसानों के बीच तल्खी भी हुई। इसी बीच एक किसान ने कुर्सी पर बैठे एक बच्चे को जबरन उठाना चाहा तो वह कुर्सी लेकर दूसरी ओर भाग गया। किसान ने दूसरे बच्चे को हाथ पकड़कर जबरन उठाया, मगर तब तक उस कुर्सी पर दूसरा किसान बैठ गया।