फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will now get loans of up to 6 lakh at an interest rate of 6 percent.

Noida News: किसानों को अब 6 प्रतिशत की दर से मिलेगा 6 लाख तक का लोन

Wed, 23 Sep 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers will now get loans of up to 6 lakh at an interest rate of 6 percent.
- अभी तक 11-12 प्रतिशत देना पड़ता था ब्याज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए अब उन्हें 6 प्रतिशत की दर से 6 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाएगा। अभी तक किसानों को इसी लोन के लिए 11-12 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था। राज्य सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाते हुए 384 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इस कार्यक्रम की शुरूआत जेवर ब्लाक में बुधवार को विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई। मौके पर किसानों को मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया पहले किसानों को 11-12 प्रतिशत तक का ब्याज वहन करना पड़ता था। अब सरकार ने उन्हें 5.50 प्रतिशत की राहत दी है। इससे प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा किसानों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान यूपीआरएनएसएस के डायरेक्टरा नरेश अमराला, बीडीओ जेवर, मुरलीधर शर्मा, ब्लॉक प्रमुख जेवर मुन्नी देवी समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed