फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmers will jam today

चक्का जाम के लिए किसानों ने किया जनसंपर्क

Fri, 05 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
farmers will jam today
चक्का जाम को लेकर रणनीति बनाते आजद खान व अन्य - फोटो : Mewat
नूंह। नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को होने वाले चक्का जाम के संबंध में जिले के किसान नेताओं ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान कंकरखेड़ी ने शुक्रवार को दर्जनों गांवों में लोगों से संपर्क किया और इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के काफी लोग चक्का जाम में हिस्सा लेंगे। इसका समय दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए उन्हें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग के लोग परेशान हैं। इसलिए जनता भी अब पूरी तरह से आरपार के मूड में है। ऐसे में वह अब सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं। अन्य कई किसान संगठनों से जुड़े लोग भी चक्का जाम में सहयोग कर रहे हैं। इनमें किसान नेता रमजान चौधरी भी शामिल हैं। रमजान चौधरी जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। रमजान ने बताया कि सरकार की नीतियों के कारण उनको सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को जिले में पूरी तरह से चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, मेवात विकास सभा के प्रधान सलामुद्दीन एडवोकेट ने कहा कि चक्का जाम के बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अब किसान किसी तरह से झुकने वाले नहीं हैं। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मास्टर तैय्यब हुसैन ने कहा कि हमारा किसानों को पूरा समर्थन है। सरकार को जायज मांगें माननी चाहिए। लंबे समय से किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती
जिला हेडक्वार्टर के डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि किसानों के चक्का जाम के संबंध में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। पुलिस ने सभी तरह की स्थितियों से निपटने के लिए हर बंदोबस्त किए हैं। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है। जिले में चक्का जाम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शनिवार को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्त की गई है। उपायुक्त ने कहा कि नरेंद्र सिंह को रोजका मेव, नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन को सदर और सीटी थाना नूंह, तावडू के तहसीलदार महेंद्र सिंह को सदर और सीटी थाना तावडू, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विरेंदर सिंह को पिनगवां, पुन्हाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दिगंबर को बिछौर का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed