फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will gather tomorrow at Tau Devi Lal Park in Pipli

Noida News: पिपली के ताऊ देवीलाल पार्क में कल जुटेंगे किसान

Sun, 21 Sep 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers will gather tomorrow at Tau Devi Lal Park in Pipli
जानकारी देते भाकियू जिला प्रधान व अन्य किसान। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के विरोध में किसान 22 सितंबर को ताऊ देवीलाल पार्क पिपली में एकत्रित होंगे। वहीं से धान खरीद को लेकर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि किसान सीएम हाउस का घेराव भी कर सकते हैं और जीटी रोड को जाम भी कर सकते हैं। लंबे समय से किसानों की मांग है कि धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू कर दी जाए, क्योंकि अब कम समय की वैरायटी है, जो 90 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। मंडियों में धान की फसल आनी शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों गत 10 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन की बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में हुई थी। जिसमें मांग की थी कि धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू कर दी जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया था। किसानों ने 18 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल रखी थी। इसके बाद भी धान की खरीद के कोई आदेश सरकार ने नहीं दिया गया। मजबूर होकर किसानों द्वारा 22 सितंबर को पीपली में आयोजित बैठक में बड़ा फैसला लिया जायेगा। पिपली कार्यक्रम को लेकर गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed