फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will be able to register their objections on sugarcane committees from September 11

Noida News: गन्ना समितियों पर 11 सितंबर से आपत्ति दर्ज करा सकेंगे किसान

Mon, 08 Sep 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to register their objections on sugarcane committees from September 11
खेत में खड़ी गन्ने की फसल
- मंडल की 16 गन्ना समितियों पर पर दर्ज की जाएंगी आपत्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। मंडल के किसान गन्ना समितियों पर 11 सितंबर से आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। किसान समस्याओं को देखते हुए तिथि बढ़ाई गई है। पहले 31 अगस्त तक आपत्तियां ली गई और उनका निस्तारण किया गया, लेकिन किसानों को आपत्तियां दर्ज कराते हुए उनका निस्तारण कराने का एक और मौका दिया गया है।
गन्ना विभाग ने मंडल भर के किसानों को 30 अगस्त तक सट्टा सर्वे का प्रदर्शन किया। इसके बाद विभाग के कर्मियों ने प्राथमिक कैलेंडर प्रिंट कराकर किसानों को भौतिक रूप से उपलब्ध कराए हैं। किसानों को कुछ आपत्ति हैं तो वे 11 सितंबर से लगने वाले मेले में गन्ना सर्वे आपूर्ति का साधन, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, खतौनी, गन्ना ट्रांसफर, गन्ना सर्वे, बंटवारा आदि पर आपत्ति दे सकते हैं।
विज्ञापन

गन्ना समिति का नया सदस्य बनने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ये मेले मंडल की सभी 15 गन्ना समिति और एक चीनी मिल समिति में लगाए जाएंगे। मेले में मंडल की सभी 19 चीनी मिलों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मेलों में चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) एवं मिल का अधीनस्थ स्टॉफ, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव गन्ना समिति, सुपरवाइजर व अन्य विभागीय स्टॉफ मौजूद रहेंगे। इससे किसानों की समस्याओं की समस्या का समाधान तुरंत हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वर्ष 2025-26 में मंडल भर का रकबा

जनपद-------गन्ना पौधा------गन्ना पेड़ी------योग

सहारनपुर-------59395-------60011-------1,19,406

मुजफ्फरनगर----87061.5------89854-------1,76,916

शामली--------40060-------38998--------79,058

- वर्जन
मंडलभर की गन्ना समितियों पर 11 सितंबर से मेले का आयोजन होगा। इसमें किसान अपने गन्ने के रकबे, गन्ना सप्लाई आदि के संबंध में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। समस्याओं का तुरंत समाधान कराया जाएगा। इसके बाद फाइनल कैलेंडर तैयार कराया जाएगा। किसान मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाए। - ओपी सिंह, उप गन्ना आयुक्त, सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed