फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers were given information on bio-related and climate-friendly smart wheat farming.

Noida News: किसानों को जैव-संबंधित व जलवायु अनुकूल गेहूं की स्मार्ट खेती दी गई जानकारी

Fri, 17 Apr 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers were given information on bio-related and climate-friendly smart wheat farming.
दादरी (संवाद)। तहसील क्षेत्र के कोट और नंगला चमरू गांव में किसानों को आधुनिक और पोषणयुक्त खेती के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पहल में किसानों को जैव-संबंधित और जलवायु अनुकूल गेहूं की स्मार्ट खेती के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम एमिटी कृषि प्रसार सेवा केंद्र द्वारा भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को डीबीडब्ल्यू 371 और 222 जैसी पोषणयुक्त किस्मों की विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में किसानों को क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के दौर में ऐसी फसल किस्मों की आवश्यकता है, जो न केवल अधिक उत्पादन दें बल्कि पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। किसान ऋषि पाल, सोनू, अंकित, नरेश, सुभाष, हेमराज, चंद्र, इंद्रपाल और संत राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed