फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers to march to Lucknow today.

Noida News: आज लखनऊ कूच करेंगे किसान

Sun, 28 Jun 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers to march to Lucknow today.
ग्रेटर नोएडा। चार प्रतिशत अतिरिक्त विकसित आबादी भूखंड की मांग को लेकर किसान सोमवार को मुख्यमंत्री से अपनी बात रखने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से पैदल कूच करेंगे। सिरसा गांव निवासी किसान चौधरी प्रकाश प्रधान ने बताया कि अधिकतर गांवों के किसान पैदल लखनऊ जाएंगे। ग्रेटर प्राधिकरण ने किसानों के साथ अन्याय व धोखा किया है। प्राधिकरण का कहना है कि उन्हीं किसान को भूखंड दे रहे हैं, जो कोर्ट गए थे, जबकि प्राधिकरण ने उन किसानों को भी भूखंड दे दिए जो कोर्ट ही नहीं गए थे। 18 वर्ष बीतने के बाद भी कई किसान चार प्रतिशत आबादी भूखंड से वंचित हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 91वीं, 104वीं और 133वीं बोर्ड बैठक में किसानों को चार प्रतिशत आबादी भूखंड के प्रस्ताव को पास कर शासन को संस्तुति के लिए भेजा था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed