फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers started a strike on the Sunhera border

किसानों ने सुनहेड़ा बॉर्डर पर शुरू किया धरना

Tue, 12 Jan 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers started a strike on the Sunhera border
धरनास्थल पर सभा करते किसान। - फोटो : Mewat
किसानों ने सुुनहेड़ा बॉर्डर पर शुरू किया धरना
विज्ञापन

पुन्हाना। क्षेत्र में नए कृषि कानूनों का विरोध तेज होता जा रहा है। मंगलवार को हरियाणा और राजस्थान के मेवात क्षेत्र से किसानों ने दिल्ली जाने का प्रयास किया। पहले से ही मुस्तैद पुलिस ने किसानों को हरियाणा-राजस्थान के सुनहेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया। इससे नाराज किसान वहीं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इनमें हरियाणा और राजस्थान में बसे मेवात के किसान शामिल हैं।
इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि सरकार उन्हें दिल्ली नहीं जाने दे रही है, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक सरकार तीनों कानूनों को वापस नहीं लेती, बॉर्डर पर धरना जारी रहेगा। किसान नेताओं का कहना था कि सरकार किसानों पर जबरन नए कानून बनाकर थोप रही है। मेवात के किसान भी अन्य प्रदेशों के किसानों के साथ खड़े हैं। अब यहां भी सिंघु बॉर्डर जैसा आंदोलन शुरू कर दिया गया है। मेवात के किसान नेता रमजान चौधरी, रशीद अहमद, समय सिंह और अरशद नीमका ने बताया कि हरियाणा और राजस्थान में पड़ने वाले मेवात इलाके से हजारों किसान मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने सभी को सुनहेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाकर किसानों की जमीनें हड़पना चाहती है। साहूकारों का कर्ज अदा नहीं कर पाने की वजह से किसान पहले ही आत्म हत्याएं कर रहे हैं। नए कानूनों से तो किसान बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन

कई राज्यों के किसान नेता शामिल हुए
मंगलवार को धरने में पंजाब से किसान नेता मेजर सिंह, पश्चिम बंगाल से हन्नान मोला, राजस्थान से अमरा राम, मध्यप्रदेश से हरविंद्र सिंह फुलिया, जम्मू कश्मीर से तनवीर डार और रोहतक से सुरेंद्र मलिक सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से अलर्ट थी पुलिस
किसानों के दिल्ली कूच की सूचना पर पुलिस-प्रशासन पहले ही सतर्क थे। सुनहेड़ा बॉर्डर पर डीएसपी विवेक चौधरी की अगुवाई में कई थानों की पुलिस तैनात थी। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का भी इंतजाम किया गया था।

बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान।

बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान।- फोटो : Mewat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed