फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers son Palyed Vilean rola in web Series

पिंटू डेढ़ा बन किसान के बेटे ने फिल्म जगत में दिखाया भौकाल

Fri, 13 Mar 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers son Palyed Vilean rola in web Series
प्रदीप नागर
पिंटू डेढ़ा बन किसान के बेटे ने फिल्म जगत में दिखाया ‘भौकाल’
विज्ञापन

नोएडा। पश्चिमी यूपी में अपराध को खत्म करने के लिए आईपीएस नवनीत सिकेरा पर बनी वेब सीरीज में ग्रेनो के सादुल्लापुर निवासी किसान के बेटे प्रदीप ने अपने अभिनय से फिल्म जगत में ‘भौकाल’ दिखाया है। वेब सीरीज में उन्होंने पिंटू डेढ़ा के नाम से विलेन की दमदार भूमिका निभाई है। बता दें कि इनके अलावा भी गांव के छोरे ने फिल्मों और नाटकों में अपने अभिनय के दम पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रदीप के पिता सतवीर नागर किसान हैं। वह बेटे को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहते थे। लेकिन, प्रदीप को एक्टिंग करना पसंद था। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ दिल्ली में थियेटर ज्वाइन कर लिया और विमला गुप्ता व संदीप चौधरी के नेतृत्व में करीब 6 साल तक कड़ी मेहनत करते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और आखिर वह समय आया, जिसका इंतजार था। 2010-2011 में कोई है, बंदिनी, प्यार तूने क्या किया और सावधान इंडिया समेत कई सीरियल में काम करने के बाद अभिनय करने का मौका मिला। विकास बहल ने आलिया भट्ट के साथ गोइंग होम, इम्तियाज अली ने हाईवे, निशांत के निर्देशन में महात्मा समेत कई फिल्मों और नाटकों में प्रदीप ने जोरदार अभिनय किया। 6 मार्च को लांच वेब सीरीज भौकाल में प्रदीप विलेन बनकर लोगों से पैसे वसूलता है और गरीबों में बांटता है। लेकिन, दो गैंगों का बढ़ते आतंक को खत्म करने के लिए आईपीएस नवनीत सिकेरा को मुजफ्फरनगर में तैनाती मिलती है। सीरीज में वास्तविक परेशानियों के साथ पुलिस की स्थिति को भी बखूबी दर्शाया गया है। सीरीज में प्रदीप के साथ मोहित रैना, अभिमन्यु सिंह, सिद्धांत कपूर, बिदिता बाग, रश्मि राजपूत और गुलकि जोशी आदि हैं। इसके लेखक जय बंसल और रोहित चौहान हैं। निर्देशक जतिन वाग्ले और प्रोड्यूसर हरमन बावेजा हैं। प्रदीप ने बताया कि वह धाकड़ की शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही यह भी थियेटर में आ जाएगी। मालूम हो कि हाल ही में अट्टा निवासी रवि अवाना ‘वार’ फिल्म में विलेन का किरदार निभाकर नोएडा का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed