{"_id":"600c66678ebc3e2e7841a906","slug":"farmers-should-register-rabi-crops-mewat-news-noi561625250","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी की फसलों का पंजीकरण कराएं किसान : उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी की फसलों का पंजीकरण कराएं किसान : उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा
विज्ञापन
‘रबी की फसलों का पंजीकरण कराएं किसान’
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर रबी की फसलों का पंजीकरण शनिवार से शुरू कर दिया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। जिले के सभी किसान इस पोर्टल पर जल्द से जल्द पंजीकरण करवा लें।
उन्होंने बताया कि इस बार फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) अनिवार्य किया गया है इसलिए सभी किसान पीपीपी को अपडेट करवा लें। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि किसान वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर लॉगिन कर खुद भी मोबाइल के माध्यम से पंजीकृत कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी परेशानी के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 और 1800-180-2060 पर संपर्क कर सकते हैं।