{"_id":"6a088b2a848c94a8600e3b35","slug":"farmers-should-be-vigilant-to-protect-their-crops-from-pests-noida-news-c-23-1-lko1064-94899-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फसलों को कीटों से बचाने के लिए सतर्क रहें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फसलों को कीटों से बचाने के लिए सतर्क रहें किसान
विज्ञापन
- कृषि विभाग ने जायद फसलों के लिए जारी की एडवाइजरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला कृषि विभाग ने जायद की फसलों को कीट और रोगों से बचाने के लिए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण फसलों में कीट और रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते बचाव और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव जरूरी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि मक्का में तना बेधक और फॉल आर्मी वर्म जैसे कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके बचाव के लिए निर्धारित मात्रा में दवाओं का छिड़काव करने और खेतों में बर्ड पर्चर व प्रकाश प्रपंच लगाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अरहर, मूंग, उड़द और गन्ने की फसलों में भी विभिन्न रोग और कीट लगने की संभावना रहती है। किसानों को समय पर निगरानी और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार उपचार करने की जरूरत है। विभाग ने किसानों को राष्ट्रीय कीट निगरानी पोर्टल से भी जानकारी लेने की अपील की है।