{"_id":"6165c57a8ebc3eeb5c626efc","slug":"farmers-ruckus-for-dap-in-punhana-thousands-arrived-for-200-kattas-administration-had-to-struggle-mewat-news-noi610058763","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन्हाना में डीएपी के लिए किसानों का हंगामा, 200 कट्टों के लिए पहुंचे हजारों, प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन्हाना में डीएपी के लिए किसानों का हंगामा, 200 कट्टों के लिए पहुंचे हजारों, प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
Farmers' ruckus for DAP in Punhana, thousands arrived for 200 kattas, administration had to struggle
पुन्हाना। सरसों की बिजाई का समय निकलता जा रहा है। लेकिन, जिले में डीएपी और यूरिया मिल नहीं रही है। रोजाना किसान सरकारी संस्थाओं और खाद डीलरों के यहां चक्कर काटकर वापस लौट आते हैं। इस कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुन्हाना और पिनगवां के 122 गांवों के लिए केवल डीएपी के 200 कट्टे भेजे। इसको खरीदने के लिए पुन्हाना अनाज मंडी में करीब दो हजार किसान पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान किसानों में धक्का-मुक्की भी हुई।
एसडीएम मनीषा शर्मा ने 200 कट्टों को बांटने के लिए पुन्हाना के नायब तहसीलदार कंवरलाल, कृषि अधिकारी अभय राम और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन, हजारों किसान पहुंचने से प्रशासन को खाद बांटने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसान सफी मोहम्मद, मूसा खां का कहना है कि सरकार किसानाें के साथ नाइंसाफी कर रही है। मेवात में पानी की कमी के चलते ज्यादातर किसान सरसों की बिजाई करते हैं। अगर जल्द ही डीएपी की पूर्ति नहीं की गई तो किसान सरसों की बिजाई नही कर पाऐंगे। इससे उन्हें भारी नुकसान होगा।
कृषि अधिकारी अभय राम ने बताया कि पुन्हाना और पिनगवां उपमंडल में करीब 122 गांवों में करीब 25 हजार एकड़ भूमि में सरसों की बुवाई की जाती है। फिलहाल, सरसों की फसल की बिजाई का समय चल रहा है। उन्होने बताया कि अभी तक पिनगवां और पुन्हाना में डीएपी के मात्र 550 कट्टे पहुंचे हैं। जबकि पुन्हाना और पिनगवां के लिए करीब 25 से 30 हजार डीएपी कट्टों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर 200 किसानों को टोकन के हिसाब से एक-एक कट्टा मंगलवार को बांटा गया।
विज्ञापन
आज बांटे जाएंगे 350 कट्टे
एसडीएम मनीषा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को डीएपी के 200 कट्टे बांटे गए हैं। 350 कट्टे बीसरू में सरकारी संस्था में आए हैं। इनको पुलिस और अधिकारियों की निगरानी में बुधवार को बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुन्हाना के लिए खाद की मांग उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार को भेजी है। जल्द ही बड़ी खेप पुन्हाना के किसानों को मिलने वाली है।
कई बार जाम लगा चुके हैं किसान
डीएपी और यूरिया की मांग को लेकर किसान कई बार रोड जाम कर चुके हैं। वहीं विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता चौधरी आफताब अहमद खाद के लिए उपायुक्त से लेकर सीएम तक से बात कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।