{"_id":"666b01a1542f54db8001b946","slug":"farmers-remain-on-indefinite-strike-at-the-authority-gate-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33315-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण गेट पर अनिश्चित कालीन धरने पर जमे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण गेट पर अनिश्चित कालीन धरने पर जमे रहे किसान
विज्ञापन
प्राधिकरण गेट पर अनिश्चित कालीन धरने पर जमे रहे किसान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों का प्राधिकरण पर धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि पहले उनकी मांगों को पूरा किया जाए। उसके बाद अधिकारियों से कोई भी बात की जाएगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया ने बताया कि किसानों ने अपनी मांगों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। लंबे समय से किसान 4 फीसदी भूखंड देने, बैक लीज, आबादी के मामलों का निस्तारण, भूमिहीनों को भूखंड देने, कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में 40 फीसदी आरक्षण देने, प्रभावित गांवों का विकास करने समेत मांगे की गई है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर दया प्रधान, धनेश प्रधान, सुमित भाटी, रॉबिन खारी, सतवीर प्रधान, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र शर्मा समेत किसान नेताओं ने संबोधित किया।