फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers put demands in Mahapanchayat, ultimatum till July 25

Noida News: महापंचायत में किसानों ने रखी मांगें, 25 जुलाई तक का अल्टीमेटम

Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers put demands in Mahapanchayat, ultimatum till July 25
महापंचायत में किसानों ने रखी मांगें, 25 जुलाई तक का अल्टीमेटम
विज्ञापन

- नरेश टिकैत ने किया किसानों को संबोधित, प्राधिकरण-प्रशासन के अधिकारियों ने वार्ता कर दिया मांग पूरी करने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। जेवर में निर्माणाधीन हवाई अड्डे से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को जेवर के साबौता कट पर महापंचायत कर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। महापंचायत में भाकियू नेता राकेश टिकैत को आना था लेकिन उनकी जगह नरेश टिकैत पहुंचे। किसानों ने एयरपोर्ट विस्थापन नीति में सुधार, शोर की जमीन का मुआवजा, 100 प्रतिशत आबादी की जमीन देने सहित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों के मुआवजा वृद्धि जैसे मुद्दों पर वार्ता हुई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तीनों प्राधिकरण एवं प्रशासन के साथ वार्ता करते हुए किसानों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 25 जुलाई तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। महापंचायत की अध्यक्षता प्रभु ठाकुर थोरा और संचालन राजीव मलिक ने किया।

महापंचायत को संबोधित करते हुए नरेश टिकैत ते कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है, लेकिन यहां के किसानों की समस्याएं कम नहीं हो रही है। जिन किसानों को एयरपोर्ट निर्माण के चलते विस्थापित किया जा रहा है उनको नौकरी के बदले मिलने वाले मुआवजे को 5 लाख से बढ़ाकर 12 लाख दिया जाए। आबादी की 100 प्रतिशत जमीन विस्थापित टाउनशिप में किसानों को देने का इंतजाम हो। एयरपोर्ट में अधिग्रहित होने वाली शोर (पट्टे की जमीन) का मुआवजा किसानों को दिया जाना चाहिए। प्रभावित किसान परिवारों के बच्चों में बालिग व नाबालिग का अंतर खत्म करते हुए सभी को लाभ मिलना चाहिए। महापंचायत में पहुंचे तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा अपर जिलाधिकारी नितिन मदान, एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह व पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता करते हुए उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रशासन को 25 जुलाई तक किसानों की सभी मांगों के निस्तारण का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्याएं हल नहीं हुई तो किसान आगे के आंदोलन की तैयारी करेंगे। महापंचायत में पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पवन खटाना, मेरठ मंडल महासचिव अनित कसाना, जिलाध्यक्ष रोबिन नागर, सुरेंद्र नागर, रोबिन प्रधन, मटरू नागर, राजे प्रधान, बेली भाटी, अवधेश शर्मा, पंकज हतेवा, गजेंद्र चौधरी, अमित डेढ़ा, जित्ते और ज्ञानी चेयरमैन आदि समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों में नहीं दिखा जोश
जेवर में साबौता कट पर महांपचायत में आखिरी समय तक सगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आने का कार्यक्रम था और भीड़ भी काफी जुटी थी। मगर जब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को महांपचायत में देखा तो काफी किसानों का जोश कम हो गया। हालांकि भीड़ ने उनके स्वागत और ताली बजाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed