फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers protested against the US-India deal and staged a demonstration.

Noida News: अमेरिका-भारत डील के खिलाफ उतरे किसान, किया प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the US-India deal and staged a demonstration.
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान यूनियन मंच और किसान सभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट और दादरी तहसील में प्रदर्शन कर अमेरिका-भारत समझौता रद्द की मांग की। संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को सौंपा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता किसान विरोधी है। किसानों से सहमति नहीं ली गई है। भारतीय किसान यूनियन मंच ने दादरी तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनिंदर भाटी ने कहा कि विदेशी कृषि उत्पादों को सस्ते आयात से स्थानीय किसानों की फसलों के मूल्य में गिरावट आएगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन चौरोली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा ने मजदूरी संगठनों के साथ किया प्रदर्शन
दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट पर विभिन्न मजदूर संगठनों और किसान सभा ने संयुक्त रूप से जुलूस निकाला। इसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने, मजदूर विरोधी कानूनों को खत्म करने, भूमि अधिग्रहण के नए कानून को लागू करने, सर्किल रेट में वृद्धि करने, 10 फीसदी आबादी प्लॉट देने, नए कानून को लागू करने तथा लंबित आबादियों का तत्काल निस्तारण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारत की आजादी के इतिहास में एक खतरनाक समझौता है।

---------------------------

16 फरवरी को महापंचायत की तैयारी
रबूपुरा (संवाद)। किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने 16 फरवरी को आबादी बचाओ किसान महापंचायत के तहत म्याना गांव में राम अवतार त्यागी के आवास पर बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान ने कहा कि यमुना प्राधिकरण गांव के विकास की ओर ध्यान नहीं दे रही है। आबादी अधिग्रहण के लिए सारे किसानों को नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव म्याना में गरीबी (भूमिहीन) किसानों के पट्टे रद्द किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान एकता संघ 16 फरवरी को होने वाली महापंचायत में इन सभी मुद्दों पर अधिकारियों से वार्ता करेगी।
-----
गिग वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

नोएडा। विभिन्न मांगों को लेकर गिग वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल की। उन्होंने 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को हड़ताल कर मजदूर सड़कों पर निकले ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन किया। ग्रेनो के दादरी में जुलूस भी निकाला गया। ग्रेनो स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर विरोध जाहिर किया। पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन की अध्यक्ष पूनम देवी, किरण देवी, मुकेश कुमार राघव, राजीव कुंवर, किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा, सुशील, वीर सिंह, अजय चौधरी आदि ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed