{"_id":"6b0428910143cf908d0665fb","slug":"farmers-protest-suspended-until-december-15-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112836-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसानों का धरना 15 दिसंबर तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसानों का धरना 15 दिसंबर तक स्थगित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी परियोजना से प्रभावित 24 गांवों के किसानों ने एनटीपीसी गेट पर 25 नवंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया है। जिला प्रशासन और एनटीपीसी अधिकारियों से समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने यह फैसला लिया है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम और अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह से मुलाकात की और बढ़े हुए मुआवजे से संबंधित न्यायालय के आदेश उन्हें सौंपा। भारतीय किसान यूनियन मंच के जिला प्रभारी अजब सिंह भाटी ने कहा कि किसान अपने हक से पीछे नहीं हटेंगे। तय समय तक समाधान नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अक्षय मुखिया ने कहा कि किसान लंबे समय से अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण भड़ाना ने कहा कि किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
इस अवसर पर सुखपाल भाटी, अन्नू सरपंच, विकास रूपवास, सत्यवीर फौजी, धूम सिंह, विजय भगत, भूपेंद्र मुखिया और प्रदीप कसाना आदि मौजूद रहे।